बाबा तू इतना बता दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा क्या मुझसे नाता तू इतना प्यार लुटाता,

नहीं मैं क़ाबिल तेरे तू फिर क्यों साथ निभाता,

मुझको प्रभु इतना बता क्यों माफ़ की मेरी हर खता

ओ बाबा तू इतना बता दे है बता दे बता दे बता दे बाबा

मुझको क्यों इतनातु चाहे है बता दे बता दे बाबा

मेरे तो न ऐसे थे करम तूने किया जो ये रहम,

दर्द से भरी थी जिन्दगी तूने क्यों लगाया मरहम,

मुझसे न छूट बाबा माया का जहाँ,

फिर भी दयालु तूने होके मेहरबान,

मुझको दिया है क्यों सहारा

मुझको प्रभु इतना बता

ओ बाबा तू इतना बता दे.....

फिरता रहा मैं दर बदर आसरा मिला न कही पर,

मुझको शरण में ले लिया सांवरे क्या तूने सोच कर,

भूल से लिया न कभी तेरा नाम रे,

फिर भी बाबा तूने लिया थाम रे,

जीवन को मेरे क्यों सवार,

मुझको प्रभु इतना बता,

ओ बाबा तू इतना बता दे.....

तेरी मेरी क्या है दास्तान कैसे पाया तेरा रास्ता,

सदियो पुराना क्यों लगे मुझे तेरा मेरा वास्ता,

सोनू से बाबा तेरा कैसा नाता है

मेरी गलतियों को क्यों तू भूल जाता है

बाबा तू इतना क्यों है प्यारा,

मुझको प्रभु इतना बता,

ओ बाबा तू इतना बता दे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।