लाल लाल चोला चढ़ाओ प्यारे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लाल लाल चोला चढ़ाओ प्यारे,

वीर बलि हनुमान कर देंगे वारे न्यारे,

जिनका सालासर में धाम ,जिनका मेहंदीपुर में धाम,

ये तो पापी से भी पापी को पल में तारे,

लाल लाल चोला चढ़ाओ प्यारे,

वीर बलि हनुमान करदे वारे न्यारे,

चाहे मंगल को चढ़ा ले चाहे शनिवार को,

बाबा मान देते है जी भक्तो के प्यार को,

प्रेम से लागलो भैया जय जय जयकारे

वीर बलि हनुमान करदे वारे न्यारे,

चोला जब भी चढ़ावे खुश हनुमान जी,

हनुमान जी को देख खुश होते राम जी,

स्वामी भक्त का रिश्ता सबके दुखड़े तारे,

वीर बलि हनुमान करदे वारे न्यारे

जिनका सालासर में धाम जिनका मेहंदीपुर में धाम,

ये तो पापी से भी पापी को पल में तारे,

लाल लाल चोला चढ़ाओ प्यारे,

वीर बलि हनुमान करदे वारे न्यारे,

लाल चोले से सजा दे पापा हनुमान को,

बाबा बहुत बढ़ावे बल बुद्धि ज्ञान को,

हो जाएगी कृपा तू कभी ना हारे,

वीर बलि हनुमान करदे वारे न्यारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।