मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले

सर्व मोहन (टीनू सिंह)
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले,

हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।

तेरी भक्ति के गीत मैं गाया करूँ,

ह्रदय को मैं शुद्ध बनाया करूँ ।

हर घडी हर पल, हर घडी हर पल,

तेरी याद में सुबहो और श्याम निकले,

मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले॥

मैं तो राधा राधा ही ध्याया करूँ,

सच्ची श्रद्धा की अग्नि जलाया करूँ।

हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।

तेरी मस्ती में दिन और रात निकले,

मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले।

मन मंदिर में ज्योति जगा तुम देना,

मैल मन की मेरे तुम हटा ही देना।

हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।

तेरे ध्यान में उम्र तमाम निकले,

मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले॥

दिल में राधा ही नाम बसाऊ सदा,

सेवा कर्मो की भेंट चडाऊ सदा।

हर घडी हर पल, हर घडी हर पल।

नाम जपते ही अंतिम स्वास निकले,

मेरी रसना से राधा राधा नाम निकले॥

जय राधे राधे, जय राधे राधे,

श्री राधे राधे, श्री राधे राधे।

जय राधे राधे, जय राधे राधे,

श्री राधे राधे, श्री राधे राधे।

जय राधे राधे राधे, जय राधे राधे राधे,

श्री राधे राधे राधे, श्री राधे राधे राधे।

जय राधे राधे राधे, जय राधे राधे राधे,

श्री राधे राधे राधे, श्री राधे राधे राधे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।