तू एक है बाबा है अनेक तेरे नाम

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साई ॐ साई नाथ साई देवा साई राम,

तू एक है बाबा है अनेक तेरे नाम,

साई ॐ साई नाथ साई देवा साई राम,

रहे सब मिल जुल के सब ये तेरा आदेश है बाबा,

सदा श्रद्धा सबुरी ही तेरा उपदेश है बाबा,

महिमा तेरी अद्भुत है तेरी शक्ति निराली है,

आभारी तेरी किरपा का ये भारत देश है बाबा,

मेरे साई देवा मेरे साई देवा तुझे लाखो परनाम,

साई ॐ साई नाथ साई देवा साई राम,

नजर किरपा की हो जाये मैं शिरडी नगर आउ,

झुका के शीश मैं चरणों में वह मैं शांति पाउ,

गल्ले में डोल के अपने मैं तेरे नाम की माला,

मैं सारे जग में साई तेरा दीवाना कहाऊ,

तू ही मेरा कन्हैया तू ही श्याम है,

साई ॐ साई नाथ साई देवा साई राम,

निराला रूप है तेरा तेरी है महिमा भी नयारी,

चलाये दीप पानी से तू ऐसा है चमत्कारी,

तेरी चौकठ से मिलती है सफलता तेरे भक्तो को,

तेरा मंदिर भी प्यारा है मूरत भी तेरी प्यारी,

कर सेवा स्वीकार इस लक्खा का परनाम,

साई ॐ साई नाथ साई देवा साई राम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।