फागुन का मेला आया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फागुन का मेला आया है अब आपका आना बाकी है,

मेरे दिल में तेरी लगन लगी अब आपका आना बाकी है,

लेके उमंग विश्वास चले कावड़ियाँ लेके निशान चले,

सब ठुमक ठुमक नाच रहे बस निशान चढ़ाना बाकी है,

फागुन का मेला आया है अब आपका आना बाकी है,

खाटू नगरी दुल्हन सी लगे देख देख मन मेरा झूम उठे,

क्या खूब सजा भक्तो ने तेरे दर्शन पाना बाकी है,

फागुन का मेला आया है अब आपका आना बाकी है,

सब लाये केसर गुलाल लाये फूल,

होली खेले गए बाबा तुमसे जरूर,

मंदिर से बहार आ जाओ तुम्हे रंग लगाना बाकी है,

फागुन का मेला आया है अब आपका आना बाकी है,

फागुन में बाबा दूल्हा सा लगे केसर चन्दन की फुहार चले,

संगीता आई दरबार तेरे बस उसे जितना बाकी है,

मेरे दिल में तेरी लगन लगी अब आपका आना बाकी है,

फागुन का मेला आया है अब आपका आना बाकी है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।