करले भक्ति तू दिल से मेरे श्याम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करले भक्ति तू दिल से मेरे श्याम की तेरी किस्मत बदल जाए गी बावरे,

इसने लाखो को तारा है मझधार से तू भी पार उतर जाये गा वावरे,

करले भक्ति तू दिल से मेरे श्याम की

इसके हाथो में पतवार को सौंप दे,

तेरी नैया का माजी ये बन जायेगा,

है सहारा हारे का मेरा बाबा श्याम,

तेरा जीवन सवर जायेगा बावरे,

करले भक्ति तू दिल से मेरे श्याम की

इसके दरबार की नौकरी है खरी,

देखले तू भी करके ज़रा बाबरे,

है अगर दिल में विश्वाश तेरे भरा तेरी अर्जी न खाली जाये वावरे,

करले भक्ति तू दिल से मेरे श्याम की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।