हे श्याम आपको मैं कभी न भूलू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे श्याम आपको मैं कभी न भूलू,

कभी न भूलू कभी न भूलू,

आँखों में हो सूरत तेरी होठो पे तेरा नाम हो,

मेरे तन मन में बस मेरा खाटू वाला श्याम हो,

सांजे सेहर आये श्याम नजर मुझे जब भी पलके खोलू,

हे श्याम मैं आपको कभी न भूलू

मेरे जीवन का तू मालिक मेरा तू संसार है,

तेरे भरोसे तेरे सहारे मेरा ये परिवार है,

हारे का सहारा श्याम हमारा हक़ से मैं बोलू,

हे श्याम मैं आपको कभी न भूलू

हम ने दिल में रखा तुझको तूने रखा पलकों पे,

सौरव मधुकर रहे गए बाबा अब तो तेरे होके,

प्रेम लग्न से इन असुवन से तेरे चरण को धो लू,

हे श्याम मैं आपको कभी न भूलू

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।