श्याम धनि के मंदिर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धनि के मंदिर आगे ढोल बजावे ढोलियाँ,

नाचे गावे धूम मचावे बोले मीठी बोलियां,

श्याम तेरी जोत के परमाने आ गए,

दीवाने आ गए तेरे दीवाने आ गए,

श्याम सलोनी सूरत तेरी मन में बस गई मूरत तेरी,

देख एक बार में निहाल हो गए,

चौकठ पे दर को झुकाने आ गए,

दीवाने आ गए तेरे दीवाने आ गए,

सबसे उची शान है तेरी तू ही तो बस जान है मेरी,

प्यार तेरा पाके माला माल हो गए,

जैकारो से धाम को गुंजाने आ गए,

दीवाने आ गए तेरे दीवाने आ गए,

दुनिया से अनजान है बाबा हम तेरी संतान है बाबा,

अपना लिया तो खुशाल हो गए,

पापु शर्मा रिश्ता निभाने आ गए,

दीवाने आ गए तेरे दीवाने आ गए,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।