बिगड़ी बना दे बाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बिगड़ी बना दे बाला दुखड़े मिटा दे बाला,

सेवा करेंगे तेरी पूजा करेंगे तेरी,

लाल ध्वजा बजरंग की देखो लागे सबको प्यारी,

लाल सिंदूरी छटा अनोखी निरखे सब नर नारी,

तेरे नाम में मगन है तेरे नाम की लगन है,

सेवा करेंगे तेरी........

सालासर मेहंदीपुर में तो खुशियाँ ही खुशियाँ छाई,

बालाजी के दर्शन करने सारी दुनिया आई,

दर्शन दिखा दे बाला संकट मिटा दे बाला,

सेवा करेंगे तेरी.........

इस जीवन के भवसागर में तू ही तो है खिवैया,

तुम बिन बजरंग कौन संभाले टूटी हुई ये नैया,

अपना बना ले बाला दिल में बसा ले बाला,

सेवा करेंगे तेरी.......

तेरे नाम ये कर दिया जीवन हमने तो बजरंग बाला,

कुछ भी नहीं है दिल को भाता दिल है तेरा मतवाला,

चरणों में तेरी बीते जीवन अमन ये सारा,

सेवा करेंगे तेरी.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।