घट घट में राम समाना

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

घट घट में राम समाना,

कण कण मेँ राम समाना |टेर||

धरणी से लेकर असमाना,

नदी निर्झर पर्वत पाषाणा ||1||

झोपडपटी महल मकाना,

मंदिर मस्जिद देवस्थाना ||2||

सब जाति मज़हब घराना,

मुढ ढोर ज्ञानी गुणवाना ||3||

खग विहग पशु परवाना,

सभी कब्र घाट श्मशाना ||4||

शास्त्र वेद कुराण बखाना,

कोई कोई संत पहचाना ||5||

कहे रमेश वो जाने भगवाना,

जिन भीतर आतम ज्ञाना ||6||

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।