माँ जोट जगी जगराते में

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माँ जोट जगी जगराते में किस्मत चमकाएगे,

मैया चरणों में तुम्हारे झूमे नाचे गायेगे,

मात मेरी वैष्णो रानी मात मेरी जवाला रानी,

आज की रात नहीं काम कोई गुमशुम का,

भवानी द्वार पे तेरे लगाए जमके ठुमका,

लाल चुनरियाँ ओड के सिर से मन मुस्कायेगे,

मैया चरणों में तुम्हारे झूमे नाचे गायेगे,

सभी संकट भक्तो के भवानी काटने आओ,

अपनी खुशिया भक्तो में मैया बांटने आओ,

धवजा नारियल मैया तेरी भेट चढ़ाये गे,

मैया चरणों में तुम्हारे झूमे नाचे गायेगे,

तुम्हारा रास्ता देखे दर्श के प्यासे नैना,

सभी की लगन लगी है भवानी दर्शन देना,

रजो के संग भजन तुम्हारे मंगल गए गे,

मैया चरणों में तुम्हारे झूमे नाचे गायेगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।