लम्बी लम्बी लगी रे कतार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

लम्बी लम्बी लगी रे कतार वैष्णो के मंदिर में,

त्रिकूट पर्वत मैया विराजे शेरसावरी मैया जी साजे,

खूब सजा है दरबार माया जी के मंदिर में,

लम्बी लम्बी लगी रे कतार वैष्णो के मंदिर में

आये भक्त चन चढ़के चढाई ध्वजा नारियल भेट चढाई,

गूंज रही जय जय कार मैया की के मंदिर में,

लम्बी लम्बी लगी रे कतार वैष्णो के मंदिर में

जो भी दिल से बना सवाली माँ के दर से गया न खाली,

सच्ची है सरकार मैया जी के मंदिर में,

लम्बी लम्बी लगी रे कतार वैष्णो के मंदिर में

आंबे परिवार रहा देख नजारा नवरातो का उत्सव प्यारा,

संजय बना सेवादार वैष्णो के मंदिर में,

लम्बी लम्बी लगी रे कतार वैष्णो के मंदिर में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।