बाबा तेरे चरणों में जीवन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये,

जिस और भी मैं देखु मुझे तुहि नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये

तुझको ही पुकारू मैं पल पल तेरा ध्यान रहे,

तेरे हर पे मीवे मैं तुझको ही निहारु मैं,

चाहे सुख हो या दुःख की घडी कभी तू ना विसल जाए,

जिस और भी मैं देखु मुझे तुहि नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये

तेरी ही तमना हो तेरी ही चाहत हो,

तेरे नाम की दौलत से मेरे दिल को राहत हो,

मेरे दिल का हर कोना तेरे नाम से भर जाये,

जिस और भी मैं देखु मुझे तुहि नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये

सब कुछ ही तो पाया है क्या क्या जीकर मैं अब करू,

तेरे होते हुए बाबा किस बात की फ़िक्र करू,

हर पल मेरे होठो पर तेरा ही जिकर आये,

जिस और भी मैं देखु मुझे तुहि नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये

शबरी सा नहीं धीरज धन्ना सी नहीं भक्ति,

ना सागर बिधुर सा है बतलादो कोई युक्ति,

बस भाव भजन सुनने तू रोमी के घर आये,

जिस और भी मैं देखु मुझे तुहि नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।