सांसो का बनाके हार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांसो का बनाके हार बाबा को चढ़ा दे,

भावो का पिरोके हार बाबा को चढ़ा दे,

सांसो का ठिकाना क्या है धोखा दे जाए गी,

एक पल आये दूजे पल रुक जाएगी,

तेरी सांसो का उपहार बाबा को चढ़ा दे,

सांसो का बनाके हार बाबा को चढ़ा दे,

जिसने ये बक्शी ये सांसे उसके ही नाम कर,

परलोक का भी प्यारे थोड़ा इंतजाम कर,

हो जाये गा भव पार बाबा को चढ़ा दे,

सांसो का बनाके हार बाबा को चढ़ा दे,

किस ने गिनी है सांसे कितनी आएगी,

एक साँस बन्दे तुझको श्याम से मिलाये गी,

यह हर्ष तेरे उदगार बाबा को चढ़ा दे,

सांसो का बनाके हार बाबा को चढ़ा दे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।