श्याम तेरे प्यार का खुमार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे श्याम तेरे प्यार का खुमार चढ़ गया

तेरे नाम का हे श्याम अमृत जो पी लिया

जब तक मैं तेरा नाम ना लुं चैन ना पाऊं

तेरे दर पे सांवरे मैं हर रोज ही जाऊं

तेरी छबि निहार के निहाल हो गया

तेरे नाम ........

दिन रात जप रहा मैं तेरे नाम की माला

सारे जहां से बोलूँ मेरा यार सांवरा

भजनों में तेरे श्याम मैं मदमस्त हो गया

तेरे नाम ..........

कितने ही सेठ पाये तुझसा सेठ ना मिला

जो मांगा तेरे दर पे झोली भर के है मिला

कैसे बताये उषा मुझे क्या क्या मिल गया

तेरे नाम ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।