श्याम दिवाना आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम दिवाना आया एक संदेशा लाया

श्याम धणी से मिलने की वो राह बताने आया

श्याम..........

श्याम से मिलना हो तो जानो श्याम धणी क्या चाहे

अपने प्रेमियों के दिल में वो कैसे बसना चाहे

ओ---श्याम धणी की दिल की चाहत को बतलाने आया

श्याम..........

प्यार सभी से तुमको है करना अपना हो या बेगाना

हारे हुओं का साथ निभाना दिल ना कभी दुखाना

ओ----जब भी कोई द्वारे आया खाली ना लौटाना

श्याम..........

दिल से देखो हर ईक दिल में मुझको तुम पाओगे

जब भी पुकारो दौडा आऊं पास सदा पाओगे

ओ श्याम धणी फिर दूर रहे ना ये समझाने आया-------

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।