मुझे तेरी याद आती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये दुनिया श्याम तेरे किस्से मुझे जब भी सुनती है,

मुझे तेरी याद आती है

तेरी यादो में एह मोहन मैं पागल सा हो जाता हु,

बहाने तुमसे मिलने के घूमता ही मैं रहता हु,

तेरी ये दूरियां कान्हा बड़ा मुझको सताती है,

मुझे तेरी याद आती है ....

झूठी ये दुनिया श्याम मुझे बहलाती रहती है,

कभी रिश्ते कभी माया में मुझको बांध लेती है,

मेरी मजबूरियां कान्हा मुझे पल पल रुलाती है,

मुझे तेरी याद आती है ....

मेरी अर्जी को सुनले तू मुझे चरणों में रहने दे,

तेरी मूरत के दर्शन की मुझे हर रोज चढ़ने दे,

कठोर पवन को इहे कान्हा तेरी चौखट ये बाहती है,

मुझे तेरी याद आती है ....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।