लीले पे चढ़कर मेरा श्याम आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लीले पे चढ़कर मेरा श्याम आएगा,

आकर के दरबार में मोरछड़ी लहराएगा,

सजा दरबार बड़ा आला, आएगा अब खाटू वाला,

लगाओ श्याम नाम से मन, करो सब बाबा का कीर्तन,

शीश के दानी का जो भी गुण गाएगा,

उसके ऊपर बाबा मोर छढ़ी लहराएगा,

लीले पे चढ़कर....

बुलाए जो कोई घर पे, पहुंच जाए श्याम पल में,

जगाए श्याम नाम ज्योति भरे उस जीवन में मोती,

सच्चे मन से जो भी बाबा को रिझाएगा,

उसकी किस्मत का ताला पल में खुल जाएगा,

लीले पे चढ़कर....

जमाने से जो भी हारे, पुकारे श्याम नाम प्यारे,

करे ना देर ये पल की, करें सब के वारे न्यारे,

प्रेम पुजारी बनके बाबा को रीझाएगा,

भर भर के झोली खुशियों की वो ले जाएगा,

लीले पे चढ़कर....

Singer- Murli pareek.pankaj pareek

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।