खाटू धाम को जाना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू धाम को जाना है, श्याम का दर्शन पाना है

हाथो में निशान है मुख पे श्याम का नाम है,

तेरी धुन में चल निकले है श्याम,

चलते चलते सुबह से हो गए श्याम,

तुमसे मिले जो सुख मिले,

दर्शन मिले दो दिल खिले,

मन में श्याम का ध्यान है और लक्ष्य खाटू धाम है,

खाटू धाम को जाना है....

सबपे चढ़ा है बाबा का सरूर खाटू नगरी अब कुछ ही है दूर

सब झूमते सब नाचते सब घुम्मर मिल कर डालते,

सींचे ये गोरी श्याम है लहराते श्याम निशान है,

खाटू धाम को जाना है...

एक झलक की सबको आस लगी श्याम मिलन की मन में लग्न बड़ी,

पड़े इक नजर जाए सवार राखी कहे ऐसा असर

नैनो में श्याम ही श्याम है,

दुनिया में खाटू धाम है

खाटू धाम को जाना है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।