तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री राधे बरसाने वाली एक गोर किरपा की कर गई,

तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई,

राधा नाम पी ले पायला मिल जाये गए नन्द के लाला,

श्री राधे बृषभानु किशोरी मेरे दिल में जादू कर गई,

तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई............

करुणामई सरकार किशोरी जीवन का आधार किसोरी,

तेरे नाम का लेके सहारा किस्मत आज सवार गई,

तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई............

तुझको सौंप दिया जे जीवन तुझपे वार दिया जे तन मन,

श्री राधे बरसाने वाली तेरे नाम से नैया तर गई,

तेरे नाम की मस्ती चढ़ गई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।