खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे,

आता हु दर पे तेरे बिगड़ी मेरी बना दे,

सुख में जो साथ फिरते देते नहीं दिखाई,

सब देखते तमाशा बन कर के तमाशाई ,

अब तो तुम्ही खिवैया कर पार या डूबा दे,

खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे

ऐसे में दिल भी मेरा नहीं साथ दे रहा है,

करता नहीं भरोसा जाने क्या कर रहा है,

वो दिल कहा दे लाउ तेरी याद जो दिला दे,

खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे

अगर तू दयालु है तो फिर देर क्यों लगाई,

अनजान बांके बैठा तेरे दिल में क्या समाई,

कल्याण कारी श्यामा,अब रास्ता दिखादे,

खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे

तेरी एक झलक ही काफी मेरे वास्ते कन्हाई,

हिमत बड़ा दे मेरी अब देर क्यों लगाई,

नहीं श्याम के समाई चक्र को चलादे,

खाटू के श्याम बाबा दर्शन जरा करा दे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।