बाबा तेरा द्वार टूटी नाव का किनारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरा द्वार टूटी नाव का किनारा है,

तू हारे का सहारा है,

पापी बड़ा हु मैं गुमसुम खड़ा हु मैं तेरे दरबार में,

तेरे सिवा बाबा कोई नहीं मेरा भरे संसार में,

हु निर्बल लाचार मैंने आप को पुकारा है,

तू हारे का सहारा है,

बाबा के हाथो में कश्ती सौंपी जिसने वो भव से पार है,

ये तो सबने माना तेरी दया का दीवाना ये कुल संसार है,

तू है लाख दातार तू लुटाता भंडारा है तू हारे का सहारा है,

बाबा तेरा द्वार टूटी नाव का किनारा है,

दिल रात है जाएगी आँखों को है लागि लगन तेरे दर्शन की,

तू दिल में बस जाए तू दूर हो जाये कमी मेरे जीवन की,

कहता सूंदर लाल हम तेरे तू हमरा है,तू हारे का सहारा है

बाबा तेरा द्वार टूटी नाव का किनारा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।