वीर मतवाले कसम आज खाले

दिनेश कुमार सविता
अन्य भजन देश भक्ति भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - न तुम बेवफा हो ,ना हम बेवफा हैं !!

टेक - वीर मतवाले , कसम आज खाले

वतन कर चले हम , तुम्हारे हवाले !!

कड़ी -1 बापू सुभाष नेहरु , का ये वतन है !

शत - शत हमारा उनको नमन है !!

ये जागीर पुरखों की , अब तू बचाले !!

कड़ी -२ इसे हमने अपने , लहू से है से है सींचा !

कई बार दुश्मन ने चीर माँ का खींचा !!

तू ही आबरू , भारत माँ की बचा ले !!

कड़ी -३ हम ओढ़ जाते कफन ये तिरंगा !

कभी हो न पाए दफ़न ये तिरंगा !!

शहादत तू उनकी ह्रदय में बसाले !!

कड़ी -४ आज अलविदा , ये कर हम चले हैं !

तुम्हें फ़र्ज़ अपना समझा चले हैं !!

डी.के लहू का , क़र्ज़ तू चुकाले !!

लेखक -दिनेश कुमार सविता

पता - सेनवा, मथुरा (उ.p)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।