बन गई जोगन मैं

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बन गई जोगन मैं तो बाबा तेरे नाम की,

लागी रे लगन जैसे मीरा जी को श्याम की,

नैना तेरे दर्शन को तरसे ये सावन बन कर बरसे,

तेरे बिना मेरे बाबा ये दुनिया किस काम की,

लागी रे लगन जैसे मीरा जी को श्याम की,

अब तुम बिन मुश्किल जीना कैसे चीर दिखाऊ सीना,

मेरे सीने में समाई है मूरत तेरे नाम की,

लागी रे लगन जैसे मीरा जी को श्याम की,

बाबा तूने कदर ना जानी अंजू शर्मा तेरी दीवानी,

नाम रटे से कटे कवर ये ज़िंदगी आराम की,

लागी रे लगन जैसे मीरा जी को श्याम की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।