मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय,

मेरी खाटू वाली गाडी छुट ना जाये जाये,

फागन है आया बाबा ने बुलाया,

पहली गाड़ी का मेने टिकट कटवाया ,

हो आज ख़ुशी से मनवा देखो मेरा झुमा जाए,

मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय

कैसा होगा वो नजारा बाबा यहाँ पर रहते है,

मैंने सुना है बाबा के चरणों पावन गंगा बहती है,

संसार के सुख तेरे दर पर मिल जाये जाये,

मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय.....

सोचता हु क्या मैं लाऊ तुझको क्या मैं चढ़ाउगा,

आस बस ये मनमे लाया रज रज दर्शन पाऊ मैं,

तेरे दर्शन का सुख मुझको मिल जाये जाये,

मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय.....

सारा जग है के दीवाना खाटू के मेरे श्याम का,

मैंने नही देखा नजारा अब तक तेरे धाम का,

अब तो एक पल मुझसे रहा ना जाये जाये,

मुझे मम्मी पापा जल्दी बोलो बाय बाय.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।