लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे,

प्रभु राम के दरबार में मेरी सर्विस लगवा दे,

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे,

सारा जग देखा बाला मेरा बाबा बजरंग वाला,

कोई ऐसी जगह नहीं है यहाँ होता नहीं घोटाला,

साँचा दरबार प्रभु का एक चांस दिलवा दे,

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे,

ये नौकरी मिल जाये किस्मत मेरी खुल जाये,

मैं भी सेवक बन जाओ पहचान मेरी बन जाये,

इस दुनिया की नजरो में इमेज बनवादे,

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे

तुम तो हो भक्त निराले श्री राम नाम मतवाले,

प्रभु तेरा कहना माने प्रभु बचन कभी न टाले,

इतनी पहचान तुम्हारी मेरा शोरस बड़ादे,

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे

दिनकर का काम बनादे मेरे सोये भाग जगा दे.

अदित करता है विनती प्रभु राम से आज मिला दे,

मैं भी सेवक बन जाऊ परमानेंट करवा दे,

लूंगा मैं तुम्हारा नाम मेरा काम करवादे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।