तेरे दरबार में दाता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दरबार में दाता बड़ा आराम मिलता है,

गम ही गम जमाने में यहाँ पर प्यार मिलता है,

बहुत चौखट तो है देखी,

मगर तुझसी नहीं देखी,

बिगडे नसीब थे जिनके,

खुली किस्मत यहां देखी,

पहली ये बार नहीं दाता मैंने हरबार देखा है

तेरे दरबार में............

दयालु तुझसा ना पाया,

झोली फैलाके देखा था,

मिली भिक्षा हमें तुमसे,

लुटाते प्यार देखा था,

प्यार नजरों में हे बाबा हमने बेशुमार देखा था,

तेरे दरबार में............

गले तुमने लगाया है,

अपना हमको बनाया है,

तेरे ही प्यार में हमने,

सारी खुशियों को पाया है,

उषा से तोड ना देना जो रिश्ता ये बनाया है

तेरे दरबार में............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।