अपना बनाया है बनाए रखो सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अपना बनाया है बनाए रखो सांवरे,

चरणों से अपने लगाए रखो सँवारे,

जैसे भी है तेरे है चरणों के दास है,

ठोकरे न मारोगे हमें विश्वास है,

अवगुनु को मेरे छुपाये रखो सँवारे,

चरणों से अपने लगाए रखो सँवारे,

पाप क्या है पुण्य क्या है हमको न ज्ञान है,

पल पल हर घडी आप का ही ध्यान है,

पापो से हम को बच्ये रखो सँवारे,

चरणों से अपने लगाए रखो सँवारे,

तेरे दरबार का नजारा ऐसा बाह गया,

छोड़ सारा रोमी दर तेरे आ गया,

ग्यारस की ग्यारस भुलाये रखो सँवारे,

चरणों से अपने लगाए रखो सँवारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।