मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिनों के लिए खाटू धाम है तेरा,

मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले हारे का साथी नाम है तेरा,

नाम जो सुना मैं बाबा आया दरबार में,

साथी कोई हारे का मिला न संसार में,

नाम है तेरा वैसा काम है तेरा,

मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले......

सोचले अगर मेरा साथ न निभाओ गए,

मुझको अगर तुम गले न लगाओगे,

किस काम जो ये नाम है तेरा,

मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले......

दान देने वाला का कभी भेद नहीं रखते,

मांगने वालो की कभी जाट नहीं पूछते,

दानी है जो तू यही इमान है तेरा,

मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले......

बनवारी तुमने किया जो इंकार है,

किसी और से फिर मांगना बेकार है,

मांगने गया तो अपमान है तेरा,

मैं तो हार गया श्याम खाटू वाले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।