रब माँगेगा जवाब

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

रब माँगेगा जवाब नेकियाँ कमाइये,

देना पड़े गा हिसाब नेकियाँ कमाइये,

यु ना चलो अकड़ के झुक जायेगी कमर ।॥

दो दिन का है शबाब नेकियाँ कमाइये,

रब माँगेगा जवाब .....

और कुछ बनो न बनो आके जहाँ में ।॥

इंसान बनो लाजवाब नेकियाँ कमाइये,

रब माँगेगा जवाब .....

नफरतो की गंदगी से भर गया है ये जहां ।॥

महकाओ प्यार के गुलाब नेकियाँ कमाइये,

रब माँगेगा जवाब .....

झुक जाए ना निगाहे दरगाह में शर्म से,

जिस दिन खुले गी किताब नेकियाँ कमाइये,

रब माँगेगा जवाब .....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।