तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

दर दर की ठोकरों से हमको बचा लिया है,

यु तो खा रहे थे घोटे मझदार में थी नैया,

देकर मुझे सहारा किनारे लगा दिया है,

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

क्या मांगू मैं जहाँ से दुनिया तो है भिखारी,

मैंने तो तेरे दर पे दामन फेला दिया है,

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

कही मैं भटक ना जाऊ मेरा ख्याल रखना,

मैंने तुमको तो अपना साहिब बना लिया है,

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

तेरे प्रेम में पड़े हम तो हुए शराबी,

मैंने तो तुमको अपना साथी बना लिया है,

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

हसरत है मेरे दिल में दीदार तेरा पाऊ,

मुझको इसी तमना में पागल बना दिया है,

तेरी रहमतों ने हमको दर पर बुला लिया है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।