मेरी झोली भर दीजिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये श्याम बाबा,

मैं आया हु दरबार तुम्हारे मुझको गले लगाना ,

सारी दुनिया ने ठुकराया बाबा अपना बनाना,

मुझे शरण में लीजिये श्याम बाबा,

मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये श्याम बाबा,

तू ही मेरा ईषत देव है तेरी महिमा गाउ,

छोड़ तेरे चरणों को बाबा और कहा जाऊ,

सिर पे हाथ धर दीजिये श्याम बाबा

मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा

सारी दुनिया छोड़ के बाबा आया तुझे मनाने,

तू जाने या मैं जणू ये और कोई न जाने,

मेरा दुःख हर लीजिये श्याम बाबा

मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा

जबसे तेरा प्यार मिला खुशिया ही खुशिया छाई,

बनवारी मेरे जीवन में बजने लगी शहनाई,

बेडा पार कर दीजिये श्याम बाबा

मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।