चल पड़ा है वो लीले घोड़े वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चल पड़ा है चल पड़ा है चल पड़ा है

वो लीले घोड़े वाला देखो चल पड़ा है

किसे ने जब भी मेरे श्याम को आवाज दी है,

बिना देरी लीले की लगाम इसने थाम ली है,

अपने ही भगत की खातिर हर संकट से श्याम लड़ा है,

चल पड़ा है.........

भगत की लाज पे आंच आये तो यह दौड़े,

भयानक अंधी और तूफ़ान के रुख को मोड़े,

तू क्यों गबराता है बन्दे तेरा बाबा यही खड़ा है,

चल पड़ा है.........

श्याम साथी है दीनो का निराला देव हमारा,

कभी कहलाता है जग में श्याम हारे का सहारा,

कोई और नहीं है इस दुनिया में बाबा सबसे बड़ा है,

चल पड़ा है.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।