खाटू वाले तेरा जवाब नहीं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले खाटू वाले,

खाटू वाले तेरा जवाब नहीं ॥

कब दे क्या दे हिसाब नहीं,

तेरी मेहरबानियों का जवाब नहीं,

तेरा डंका बाजे जग में खाटू वाले खाटू वाले,

तेरे रंग प्रभु कैसे कैसे तेरे दीवाने है हम जैसे,

तूने हम जैसो को प्यार दिया प्रभु प्यार दिया उपकार दिया,

दुःख में नहीं कोई हमारा हारे का तू ही सहारा,

तुझे सँवारे ने दिया है ख़िताब यही,

खाटू वाले तेरा जवाब नहीं....

तेरे चरणों में मैं गुजर करू,

दिन रात तुम्हरा शुक्र करू,

तेरी मर्जी है जैसे रखे,

हर हल में बाबा सबर करू,

ये दुनिया है एक सपना सच्चा साथी तू अपना,

मैंने बस देखा प्रभु खवाब यही,

खाटू वाले तेरा जवाब नहीं......

तू देव बड़ा दिलवाला है हम दीनो का रखवाला है,

तू शीश का बाबा दानी है तेरा जग में कोई ना सहानी है

कलयुग का देव कहाये तेरी महिमा जग ये गाये,

रोमी पे दया तेरीबेहिसाब रही,

खाटू वाले तेरा जवाब नहीं........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।