राधा का दीवाना है मेरा हारावाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आने से श्याम के आये बहार,

जाने से श्याम के जाये बहार,

बड़ा मस्ताना है मेरा हारावाला,

राधा का दीवाना है मेरा हारावाला,

माखन चुराए ऐसे जैसे हो कोई माखन चुरइया,

पूछो तो कोन है वो,वो तो राधा का दीवाना है मेरा हारावाला,

आने से श्याम के आये बहार........

मुरली बजाये ऐसे जैसे हो कोई मुरली बजैया,

पूछो तो कोन है वो,वो तो राधा का दीवाना है मेरा हारावाला,

आने से श्याम के आये बहार........

गउआ चराये ऐसे जैसे हो कोई गउआ चरैया,

पूछो तो कोन है वो,वो तो राधा का दीवाना है मेरा हारावाला,

आने से श्याम के आये बहार........

रास रचाये ऐसे जैसे हो कोई रास रचैया,

पूछो तो कोन है वो,वो तो राधा का दीवाना है मेरा हारावाला,

आने से श्याम के आये बहार........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।