श्याम तुम से है मोहब्बत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तुम से है मोहब्बत,तुम्ही मेरी ज़िन्दगी,

हर जनम में सेवा देना यही अर्जी मेरी,

बस तेरी रेहमत मिले कुछ और ना मांगू प्रभु,

एक तुमसे है उमीदे और ना जानू प्रभु,

तेरी ही किरपा से बाबा होठो पर है हसी,

हर जनम में सेवा देना है यही अर्जी मेरी,

जब जनम लो श्याम बाबा बस तेरा परिवार हो,

ना मैं मांगू झूठी दौलत प्रेम और सत्कार हो,

तेरा प्यार हो तेरा ही गुणगान गौ तुझसे हो मेरी दिल लगी,

हर जनम में सेवा देना यही अर्जी मेरी,

मेरा हर अरमान पूरा करते हो तुम चाव से,

मुझको भव से पार किया है तुमने अपनी नाव से बड़े चाव से,

सोनी ये अरमान मेरा दिल में हो सूरत तेरी,

हर जनम में सेवा देना है यही अर्जी मेरी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।