तेरी मोर छड़ी की है महिमा बड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी मोर छड़ी की है महिमा बड़ी तूने झाड़ा लगाया तो मजा आ गया,

प्यार में तेरे पागल दीवानी हुई तूने अपना बनाया मजा आ गया,

तीनो लोको में बजता डंका तेरा तूने भक्तो को अपनाया समजा बड़ा,

हारे का सँवारे एक सहारा है तू,चरणों से लगाया मजा आ गया,

तेरी मोर छड़ी की है महिमा बड़ी.....

बाबा नादान हु मैं तो अनजान हु छोड़ मुझको ना जाना मेरे श्याम तू,

मेरे सिर पर सदा तेरी किरपा रहे तेरी महिमा को गाया मजा आ गया,

तेरी मोर छड़ी की है महिमा बड़ी.........

खली झोली थी तुमने ये भरदी मेरी,अपना चाहे ठुकरा दे मर्जी तेरी,

मुस्कान भजन तेरे गाती रहे तेरे दर को जो पाया मजा आ गया,

तेरी मोर छड़ी की है महिमा बड़ी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।