छोड़ दी मैंने दुनिया दारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ दी मैंने दुनिया दारी बाते है बातो का क्या,

श्याम तू सच्चा जग के झूठे नाते नात्तो का क्या,

छोड़ दी मैंने दुनिया दारी बाते है बातो का क्या

बोलो श्याम श्याम श्याम॥

जिनके सुख दुःख बांटे मैंने सबने पीठ दिखाई है,

भाई बंदु सखा सनेही सबने हसी उड़ाई है,

हाथ पकड़ ले बाबा मेरा तुझसे अर्ज लगाई है,

छोड़ दी मैंने दुनिया दारी बाते है बातो का क्या,

फटा कलेजा आँख भरी है अपनों का ही सताया हु,

हार के जग में तेरी शरण में मैं दुखारया आया हु,

तेरे चरण में असंसुवन की मैं भेट चढ़ाने लाया हु

छोड़ दी मैंने दुनिया दारी बाते है बातो का क्या,

कौन सुने गए तुझ बिन बाबा मुझपे हो उपकार तेरा,

तेरे भरोसे पर ही बैठा छोटा सा परिवार मेरा,

चोखानी के जीवन को है बाबा बस आधार तेरा,

छोड़ दी मैंने दुनिया दारी बाते है बातो का क्या

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।