बोलो बोलो संवारे आप कैसे हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अखियाँ ना चुराओ बाबा मांगने ना आये है,

हम तो बाबा आज आपका हाल जाने आये है,

बोलो बोलो संवारे आप कैसे हो,

इतना काम करोगे तो बाबा तुम थक जाओ गये,

एक पल की फुर्सत ना बाबा खाना कब तुम खाओ गे,

थोरा तो आराम करो जी ये समजने आये,

हम तो आज बाबा तुम्हारा हाल जानने आये है,

बोलो बोलो साँवरे आप कैसे हो .....

थक जाऊ तो कह देना मैं पैर तेरे दभा दूंगी,

भाव भरी भजनों की बाबा लोरिया सुना दूंगी,

तेरी सेवा करने बाबा तेरे बच्चे आये है,

हम तो बाबा आज आपका हाल जानने आये है,

बोलो बोलो साँवरे आप कैसे हो .....

अपनी भी तू सोच बाबा बचो की ये अर्जी है,

कहना हमारा फर्ज है बाबा आगे तेरी मर्जी है,

जो भी मेरा सब है तेरा ये जतलाने आये है,

हम तो बाबा आज आपका हाल जानने आये है,

बोलो बोलो साँवरे आप कैसे हो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।