एक दीया साईं के नाम का

पारंपरिक
अन्य मंत्र साईं भजन mantra
॥ पावन पाठ ॥

एक दीया साईं के नाम का रोज घर में जलाया करो ॥

रोज उठ कर सुबह प्रेम से साईं मंदिर में जाया करो,

वो निरा कार है वो ही साकार है,

सारे संसार का वो मदत गार है,

यंत्र कोई नही तंत्र कोई नही,

साईं से नाम सा मंतर कोई नही,

डर रहेगा न कोई फिकर मंत्र ये गुण गुनाया करो,

एक दीया साईं के नाम का.........

जाने किस रूप में पास आ जाये वो,

किस की सूरत में सूरत दिखा जाये वो,

तू सहारा उसे डगमगाए जाये जो,

उसकी करदो मदत हाथ फेलाए जो,

उसकी करदो मदत हाथ फेलाए जो,

जाने किस रूप में पास आ जाये वो,

किसकी सूरत में सूरत दिखा जाये वो,

ये वचन साईं बाबा के है ये वचन ना भुलाया करो,

एक दीया साईं के नाम का..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।