तू राधे राधे बोल ज़रा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी बदल जाये तकदीर तू राधे राधे बोल ज़रा,

तू राधे राधे बोल ज़रा ॥

मिले श्याम नाम जागीर तू राधे राधे बोल ज़रा,

जब राटे गा तू राधे राधे आयेगे श्याम भागे भागे,

बंध जाए गये बिन ज़ंजीर तू राधे राधे बोल ज़रा,

राधे तो श्याम की है शक्ति,करते जो राधे की भक्ति,

हरे उसकी श्याम सब पीड,तू राधे राधे बोल ज़रा,

मोहन के प्राणों में राधे,मुरली की तानो में राधे,

राधे आत्मा है श्याम शरीर,तू राधे राधे बोल ज़रा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।