श्याम नाम का प्याला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जीवन रस पीना है तो पी श्याम नाम का प्याला,

अपने मन से बोल ज़रा जय श्री कृष्णा गोपाला,

जय श्री कृष्णा गोपाला......

इनके हाथ में छोड़ दे तू अपने जीवन की डोर,

बडके पकड ले इनका दामन ना जा तू कही और,

और चला जाये ले जाये जिस और जे मुरली वाला,

इनके भरोसे नैया छोड़ दे आप बने रखवाला,

जय श्री कृष्णा गोपाला.......

हाथ जोड़ कर बोल दे इनको पार लगाने वाले ये,

चरणों में इनके झुकती दुनिया गैया चराने वाले ये,

एसे ना तुझको पार लगाये काली कमरी वाला,

भक्तो के है ये गोबिंदा यही है दीं दयाला,

जय श्री कृष्णा गोपाला.........

जब भगतो ने इनको पुकारा दोढ़ चले आये ये,

संकट जब भक्तो पर आया लाज बचाने वाले ये,

सबको ये तो पार लगाये तिर्शी चितवन वाला,

हम भी आये शरण तेरी पार लगा नंदलाला,

जय श्री कृष्णा गोपाला.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।