खेले छोटा सा हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

खेले छोटा सा हनुमान मात अंजना के अंगना में,

अंजना के अंगना में॥

कर रही सखिया मंगल गान मात अंजना के अंगना में,

खेले छोटा सा हनुमान.....

छोटा शीश मुकट सिर पे है मार रहा चमकारा,

छोटे छोटे कानो में कुंडल का अजब नजारा,

है गुंगरु की झंकार मात अंजना के अंगना में,

खेले छोटा सा हनुमान.....

छोटे छोटे हाथ हनु के माँ संग रोटी बेले,

कभी हसे कभी रोये बोले मैया गोदी लेले,

गूंजे है किलकार मात अंजना के अंगना में,

खेले छोटा सा हनुमान.....

जिधर भी जाए मैया पकडे पालू पीछे जाए,

एक पल ना छोड़े मैया भी चैन नही है आये,

बरसे ममता का प्यार,मात अंजना के अंगना में,

खेले छोटा सा हनुमान.....

शिव शंकर अवतार धार के हनु रूप में आये,

राम भक्त हनुमान कहये राहुल दर्शन पाए,

जेपी को मिल जाये ज्ञान,मात अंजना के अंगना में,

खेले छोटा सा हनुमान.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।