अरमान है श्याम धनी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अरमान है श्याम धनी तोसे फाग मनाऊ मैं,

तुमसे रंग लगाने को खाटू में आऊ मैं,

अरमान है श्याम धनी तोसे फाग मनाऊ मैं ॥

जो रची विधाता ने तस्वीर बदल डाली,

पल भर में इस पापी की तकदीर बदल डाली,

किस जुभा से सांवरिया तेरा गुण गाऊ मैं,

अरमान है श्याम धनी तोसे फाग मनाऊ मैं

किस्मत की लाचारी खाटू कभी ना आया,

सपने में भी सांवरिया तेरा दर्शन न कर पाया,

कैसा होगा श्याम मेरा ये समज ना पाऊ मैं,

अरमान है श्याम धनी तोसे फाग मनाऊ मैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।