राधे चरणों का दास बना लो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री राधे वुषभानुजा,भक्तनि प्राणाधार,

वृन्दावन विपिन विहारिणी प्रणवों बारम्बार,

जैसो तैसो रावरौ कृष्ण प्रिया सुखधाम,

चरण शरण निज दीजिये सुन्दर सुखद ललाम,

राधे चरणों का दास बना लो ॥

चरण कमल की सेवा दे के ब्रज मंडल में बसा लो,

राधे चरणों……….

तेरे महल की शोभा न्यारी ॥

तुम हो किशोरी राधा प्यारी ,

राधा गाऊ तुम्हे रिझाऊ हरो विपदा तुम हमारी,

विपदा हर के कृपा कर दो जन्मो की प्यास बुझा दो

राधे चरणों…………

बरसाना तेरो धाम श्री राधा ॥ रस बरसाओ रसिको पे,

भव सागर से पार हो जाये आनंद मिले जीवन में,

रसिक जानो पे कृपा करके दासो का दास बना लो,

राधे चरणों………

पल पल सिमरु तेरा नाम ॥

करो कृपा राधा रानी,

ब्रज मंडल के ठाकुर प्यारे तुम हो हमारी महारानी

दास पुकारे राधा राधा करुणा रस छलका दो

राधे चरणों……………………………………………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।