भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम

श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम,

बांके बिहारी हैं सब सुख धाम ।

बांके बिहारी की झांकी सुहानी,

महिमा महान जिनकी जाए ना बखानी ।

द्वारे पे पड़े हैं देखो इनके चारों धाम,

बांके बिहारी हैं सब सुख धाम ॥

बांके ठाकुर की बांकी ठकुरानी,

मुक्ति भी भारती है आ कर के पानी ।

सुर मुनि सब इनको करते प्रणाम,

बांके बिहारी हैं सब सुख धाम ॥

मंदिर में रहती है भीड़ बड़ी भारी,

दर्शन को आतें हैं लाखों नर नारी ।

सेवक है इनकी यह दुनिया तमाम,

बांके बिहारी हैं सब सुख धाम ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।