तू तो लिया यशोदा ने गोद

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू तो लिया यशोदा ने गोद बात मेरी सुन सवारे,

आज देती हूँ भेद खोल बात मेरी सुन सवारे,

सखियों का श्याम तूने माखन चुराया,

माता यशोदा ने ऊखल से बाँधा,

सारे ब्रिज में मच गया शोर बात मेरी सुन सावरे,

तू तो......

बाली उमरिया में माटी जो खायी,

माता यशोदा मारन को आयी,

वो दिल की बड़ी खटोर बात मेरी सुन सावरे,

तू तो......

माता यशोदा तुमसे गउआ चरवाये,

गउआ चरवाये पानी भराये,

नौकर मिला है अनमोल बात मेरी सुन सावरे,

तू तो......

माता भी गौरी नंदबाबा भी गोरे,

तुम तो काले कलोल बात मेरी सुन सावरे,

तू तो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।