सच्चा है उच्चा तेरा नाम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सच्चा है उच्चा तेरा नाम जय हो बाला जी,

जय हो तेरी बाला जी जय हो तेरी बाला जी,

भुत पितास निकट ना आवे महावीर जब नाम सुनावे,

नासे रोग हारे सब पीड़ा जपत निरंतन हनुमत वीरा,

काटे सब जन जाल जय हो बाला जी,

सच्चा है उच्चा तेरा नाम........

अष्ट सीधी नव निधि के दाता,तुम ही तो हो भाग्यभिदाता,

मेहंदीपुर तेरा भवन निराला प्रेतराज संग डेरा डाला,

करे सबका बेडा पार जय हो बाला जी,

सच्चा है उच्चा तेरा नाम .........

शिव अवतारी राम दुलारे तीनो लोक में ठाठ निराले,

राम की नैया पार लगाई सोने की लंका को खाक बनाई,

रावन का तोडा एहंकार जय हो बाला जी,

सच्चा है उच्चा तेरा नाम .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।