ताला खोल रे बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

पहली बार आया कुछ तो बोल रे बाबा,

मेरा बंद पड़ा किस्मत का ताला खोल रे बाबा,

ताला खोल रे बाबा ॥

एसी लगा दे चाभी बन जाए बात रे,

एक बारी तेरा मेरा हो जाए साथ रे,

मेरी सुखी जन्दगी टटोल रे बाबा,

ताला खोल रे बाबा..................

मतलब की दुनिया दारी झूठी रिश्तेदारी रे

वक़्त की एसी मार पड़ गई भारी रे,

संकट की दीवारों को तोड़ दे बाबा,

मेरा बंद पड़ा किस्मत का ताला खोल रे बाबा,

तू ही मेरा वेदया हकीम तू ही मेरा डॉक्टर है,

तू ही मेरे जीवन का सच्चा ड्राईवर है,

तेरे प्यार का अमृत रस गोल दे बाबा,

मेरा बंद पड़ा किस्मत का ताला खोल रे बाबा,

हारे के जो भी बाबा दर तेरे आते है,

तेरी ख़ुशी के बाबा घर बन जाते है,

जेप्पी को खाटू धाम से जोड़ ले बाबा,

मेरा बंद पड़ा किस्मत का ताला खोल रे बाबा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।