तेरा उपकार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी खुशिया घर आंगन है खुश मेरा परिवार है,

तेरा उपकार है तेरा उपकार है,

इस लायक मैं नही संवारे फिर भी लुटाया प्यार है,

तेरा उपकार है तेरा उपकार है,

ये तेरी किरपा है ठाकुर सुख आनंद से जी ते है,

हार भी हमसे हार गई हर बाजी हम जीते है,

मेरे इस जीवन में संवारे एहम तेरा किरदार है,

तेरा उपकार है तेरा उपकार है,

बड़े भग्य है मेरे जो तुम जैसा मालिक पाया है,

तेरी तनखा से बाबा ये घर संसार बनाया है,

जब जब मुझको पड़ी जरूत संग रहा हर बार है,

तेरा उपकार है तेरा उपकार है,...

देख के दुनिया दारी को ये नाजुक दिल घबराता है,

तीन बाण का चीन मुझे फिर से विश्वास दिलाता है,

क्यों चिंता करते गोलू जब बेठा लखदातार है,

तेरा उपकार है तेरा उपकार है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।